logo

Viral Video : बादशाह के गाने पर हार्दिक पांड्या संग थिरकते नजर आए MS धोनी, देखें वीडियो

viral_dhoni_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
भारत के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। जारी वीडियो दुबई के बर्थ डे पार्टी का है। जिसमें माही,  हार्दिक पांड्या (hardik pandya) और क्रुणाल पांड्या (Kurnal Pandya) के साथ खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। माही बादशाह के गाने पर जमकर डांस करते नजर दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। अभी तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। बता दें कि इस पार्टी में माही की पत्नी साक्षी भी मौजूद थी।

धोनी इस तरह का डांस करते जल्दी नहीं दिखते
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह 'काला चश्मा' गाने पर रैप करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस गाने पर हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी नाचते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो दुबई की एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। इसमें हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या और ईशान भी दिख रहे हैं। धोनी का इस तरह का डांस जल्दी देखने को नहीं मिलता है, इसी वजह से लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।


लाइमलाइट से दूर रहते हैं धोनी
क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। उन्हें हाल ही में केदार जाधव के साथ उनके रांची फार्महाउस में देखा गया था। फिलहाल धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरी ओर हार्दिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को 1-0 से टी20 श्रृंखला में जीत दिलाई है।