द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची में मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके लिए भाई की तरह हैं। महिलाओं ने कहा, मोदी जी दीर्घायु हों और हमेशा स्वस्थ रहें। युग-युग जिएं मोदी जी। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने पक्का मकान और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं का भी जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केवल हिंदू समाज ही नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के काम से प्रभावित होकर वे उनका जन्मदिन मना रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता जॉनी वॉकर खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
