logo

रांची : नागपुरी एक्ट्रेस ईशा आलिया का पति गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

isha_alia.jpg

रांची:
झारखंड की नागपुरी एक्ट्रेस रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की पश्चिम बंगाल में बुधवार को गोली मार कर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री के पति प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। ईशा आलिया के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति डायरेक्टर प्रकाश अलबेला को गिरफ्तार किया है। वो बार-बार अपना बयान भी बदल रहा है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि पति ने ही ईशा को गोली मारी थी। इसके बाद लूटपाट की कहानी बताई।


पति ने पुलिस को सुनाई को ये कहानी
बता दें कि एक्ट्रेस रिया कुमारी अपने पति और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से कोलकता जा रही थी। उसी दौरान लुटेरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देने लगे। जब रिया ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। रिया के पति प्रकाश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिषपुर पुल के पास उन्होंने नहाने के लिए कार रोकी थी। जहां तीन की संख्य़ा में अपराधी आए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। 


ईशा और प्रकाश का हुआ था लव मैरेज
बता दें कि ईशा और प्रकाश का लव मैरेज हुआ था। बताया जाता है कि शुरुआत में प्रकाश ने ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था ।मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों रांची में फ्लैट लेकर रहते थे।