logo

Jharkhand : राष्ट्रीय स्तर के शूटर विभूति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, मेडिका में इलाजरत

accident8.jpg

रांची:
झारखंड के राष्ट्रीय स्तर के सूटर विभूति (National level sootar Vibhooti) मंगलवार को सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर रुप से चोटें आई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार उनका बायां हाथ और पैर टूट गया है आनन-फानन में उन्हें रिम्स (RIIMS) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिका रेफर कर दिया गया (Referred to Medica)।

ड्राइवर को भी गंभीर चोटे
मिली जानकारी के अनुसार शूटर विभूति और उनके ड्राइवर आसनसोल में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर लौंट रहे थे। वापस लौटने के दौरान खेलगांव चौक पर उलटी दिशा में आ रहे बिहार राज्य परिवहन निगम ने बस ने उनके वाहन में जारदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके ड्राइवर को भी गंभीर चोटे आई हैं। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई गई है और वो रिम्स में इलाजरत है।