रांची:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) फरवरी के दूसरे सप्ताह में झारखंड आएंगे। यहां से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे का यह पहला झारखंड दौरा है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
