logo

बड़ी खबर : 'हम' पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार, सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में हैं आरोपी

danish1.jpg

रांची:
'हम' पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) को बड़ा झटका लगा है। झारखंड पुलिस ने दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुषमा बड़ाईक (Sushma Badaik) को गोली मारे जाने के मामले से आरोपित है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में खलबली मच गई है।

पिछले महीने सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी

13 दिसंबर को झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप  चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार यानि आज आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है।रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा से आरोपित को धर दबोचा। झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है। इधर, हम नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर खलबली मची रही।