द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर अमर शहीद जयप्रकाश उरांव की पत्नी के हाथों राष्ट्रीय युवा शक्ति ने ध्वजारोहण कराया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न का हकदार बताया और भारत सरकार से उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की।
उत्तम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा शक्ति गुरुजी के पैतृक आवास नेमरा से पवित्र माटी लेकर पैदल रांची आएगी और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौपेगी, ताकि गुरुजी को जल्द से जल्द भारत रत्न सम्मान मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि रांची के दर्जनों चौक-चौराहों पर गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर बैनर और कट-आउट लगाए गए हैं। ऐसे में कई लोगों ने गुरु जी को भारत रत्न देने का समर्थन भी किया।
