रांची:
15 लाख का इनामी नक्सली अमन गंजू ने सरेंडर कर दिया है। बुधवार को पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने उसने सरेंडर किया है। अमन लंबे समय से झारखंड के लातेहार,लोहरदगा,गुमला के इलाकों में सक्रिय था।

छकरबंधा भाग गया था अमन गंजू
बता दें कि 8 फरवरी 2022 से 18 फरवरी 2022 तक लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया था। इस अभियान में नक्सली रविंद्र गंजू और अमन गंजू निकल कर भाग गए थे। नक्सली अमन गंजू बुलबुल जंगल से निकलकर छकरबंधा भाग गया था। जबकि रविंद्र गंजू बूढ़ापहाड़ के इलाके में छिपा था। जिसके बाद से पुलिस लगातार उन दोनों की तलाश कर रही थी।

छकरबंधा इलाके से हुआ था गिरफ्तार
हाल ही के दिनों में छकरबंधा इलाके में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कामयाबी लगी थी। बिहार के औरंगाबाद से अमन गंजू को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों के हाथ कई अहम जानकारी लगी थी। अमन गंझू उर्फ अमर गंझू उर्फ अनिल गंझू उर्फ काजू बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के झरना गांव का रहने वाला है। बता दें कि अमन गंजू के ऊपर झारखंड सरकार ने 15 लाख का इनाम घोषित किया था।