द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में IED ब्लास्ट से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय कृष्ण पूर्ति की मौत हो गई है। वहीं उनकी पत्नी 45 वर्षिय नंदीपूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए इन IED को लगाया गया था।

खेत जाने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ईचाहातु गांव में यह दंपत्ति बुधवार सुबह अपने खेत में लगे अरहर की फसल को देखने जा रहे थे। मुख्य सड़क से कुछ दूर पगडंडियों से होते हुए खेतों की ओर जाने के दौरान जमीन के नीचे लगा आईडी ब्लास्ट हो गया। जिससे 52 वर्षीय कृष्णा पूर्ति और उनकी पत्नी नंदीपूर्ति इसकी चपेट में आ गए। दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से घर लाया गया। वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि इन दिनों पुलिस के साथ-साथ ग्रामीण भी आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से मौत हो रही है। जिसमें ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।
छानबीन में जुटी पुलिस
इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि ब्लास्ट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई है। जबकि एक महिला घायल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT