द फॉलोअप डेस्क
नई दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर झारखंड और बिहार के एनडीए सांसदों ने उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी सांसदों ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में झारखंड से भाजपा, आजसू और जदयू के कई प्रमुख सांसद मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्य जनों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, निशिकांत दुबे, बीडी राम, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी और खीरू महतो शामिल थे।
.jpeg)