logo

President Election : 4 जुलाई को रांची आ रही हैं द्रौपदी मुर्मू, NDA के सांसदों और विधायकों को करेंगी संबोधित

a420.jpg

डेस्क: 

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को रांची आ रही हैं। रांची में द्रौपदी मुर्मू होटल बीएनआर चाणक्य में एनडीए के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई यानी सोमवार को 11 बजे पूर्वाह्न विशेष विमान से दिल्ली से सीधा रांची पहुंचेंगी। एयरपोर्ट में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे। 

पारंपरिक रीति-रिवाज से होगा स्वागत
बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक तौर-तरीके से स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा। यहां एनडीए द्वारा आयोजित बैठक में द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी। इसी शाम साढ़े 4 बजे द्रौपदी मुर्मू दिल्ली लौट जाएंगी। 

बैठक में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद  आदित्य साहू शिरकत करेंगे।