द फॉलोअप डेस्क
सूचना-प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सोशल जस्टिस के लिए किया जाना चाहिए। नवाचारों के जरिये नागरिकों के कल्याण के लिए काम करना होगा। हमने कभी नहीं सोचा था कि स्ट्रीट वेंडर्स से डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे। ये बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को जेयूटी सभागार नामकुम में आयोजित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के द्वितीय दीक्षांत समारोह में कही। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के युग में पहुंच रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कर अपनी क्षमता बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रिपल आईटी इनोवेशन और रिसर्च हब के रूप में परचम लगराएगा। उन्होंने युवावर्ग को लेकर कहा कि युवाओं में समाज बदलने और विकसित राष्ट्र बनाने की क्षमता है। उनको सही दिशा दिखाना, ये हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अरुण जैन एवं निदेशक विष्णु प्रिये सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT