रांची
साहित्य 24 के तत्वाधान ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. आकांक्षा चौधरी ने साहित्य 24 झारखंड ईकाई के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं संध्या चौधरी उपाध्यक्ष, खुशबू बरनवाल महामंत्री, रंगोली सिन्हा महासचिव व कला विभाग संयोजक एवं अंशिता सिन्हा को मिडिया प्रभारी का पद सौंपा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य 24 के संस्थापक हरिप्रकाश पाण्डेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था ने हमेशा मुझे गौरवान्वित किया है। संस्था के द्वारा साहित्य के विकास हेतु आगे भी कई सराहनीय कार्य किए जाएंगे। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुरिंदर कौर नीलम ने होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि रंग भारत को जोड़ता है। यह संस्था साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है
इस कार्यक्रम में संरक्षक डॉ.सी एम भगत, पूर्व अध्यक्ष झारखंड व प्रदेश प्रभारी बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ रूपा कुमारी अनंत, साहित्य २४ वैचारिक मंच की वरिष्ठ सदस्य डॉ उर्मिला सिन्हा, रेणु झा रेणुका व पुष्पा पांडेय के साथ साथ कई अन्य साहित्यकार भी जुड़े थे। इस मौके पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
