logo

Jharkhand : कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे ने स्पष्ट की प्राथमिकता, पढ़िए किस नेता ने क्या कहा! 

0c1c0519-9670-426a-9acc-65a355f8e8081.jpg

रांची: 

आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय एवं सह प्रभारी उमंग सिंघार का अभिनंदन कार्यक्रम सह सांगठनिक बैठक स्थानीय गीतांजलि बैंक्वेट हॉल मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये। 

कार्यक्रम में दिग्गज नेताओं ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में नेता विधायकदल आलमगीर आलम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सह पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय , राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव , बन्ना गुप्ता , बादल पत्रलेख , उपनेता विधायक दल प्रदीप यादव , विधायक रामचंद्र सिंह , नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, ममता देवी अंबा प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा किये गए इस शानदार स्वागत से अभिभूत हूं। झारखंड से मेरा पुराना नाता रहा है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में मुझे यहां आप सभी के साथ कार्य करने का अवसर मिला था जिसकी वजह से यहां के कई नेताओं से पूर्व से परिचित हूं। उन्होंने कहा कि राहूल गांधी , के सी वेणुगोपाल, डॉ अजय कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर  के साथ हुई बैठक में यह बात स्पष्ट हो गयी थी कि हमारा शीर्ष नेतृत्व झारखंड से बहुत उम्मीद रखता है।

कांग्रेस की विचारधारा झारखंड में रची-बसी है
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस एवं कांग्रेसी विचारधारा यहां के लोगों में रची-बसी हुई है। यहां पार्टी के लिए असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के DNA में कांग्रेस की विचारधारा है। उन्होंने झारखंड के महागठबंधन की सरकार के युवा मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा गठबंधन सरकार की कई चुनौतियां भी होती हैं। कई समझौते भी करने होते हैं परंतु कांग्रेस नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ किसी प्रकार समझौता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात को सुनकर उनकी भावनाओं से अवगत होऊंगा तथा अगले 60 दिनों कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आलाकमान को अवगत करवाऊंगा।

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय करना पहली प्राथमिकता
कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव पूर्व किये गए घोषणाओं को लागू करवाना मेरा संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सदस्यता अभियान को चुनौती के रूप में लेकर झारखंड को सबसे ज्यादा सदस्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहप्रभारी उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड से मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला है इसलिए मैंने दोबारा झारखण्ड आकर आप सभी के साथ काम करने का निर्णय लिया है। अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ताओं के बदौलत ही सरकार बनी है। अब प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की बात सरकार में सुनी जाएगी ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने क्या बताया
स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम अपने प्रभारी अविनाश पांडेय का झारखंड में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते है। उन्हें यह भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस की विचारधारा को प्रदेश में उनके मार्गदर्शन में और मजबूत किया जाएगा तथा सदस्यता अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने और सांगठनिक कार्यक्रम के साथ-साथ केंद्र की भाजपा नीत सरकार के हर गलत निर्णय और नीतियों का विरोध भी जमकर किया जाएगा। उन्होंने सहप्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन में काम करते रहे है  आगे भी उनके अनुभव का लाभ संगठन को प्राप्त होगा।

आलमगीर आलम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में बेहतर काम किया है झारखंड में जब प्रवासी मजदूर जब वापस लौट कर आये तब सरकार के द्वारा कई नई योजनाओं की शुरुआत कर जनता को राहत पहुंचाने का काम किया। अब जन-उपयोगी योजनाएं शुरू कर राज्य की समृद्धि के लिए हर मुमकीन कोशिश की जा रही है। जनता से किये वादों को पूरा किया जाएगा।