द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का रांची आगमन हो चुका है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंटकर सीएम सोरेन ने स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार वह एयरपोर्ट से सीधे स्टेट गेस्ट हाउस के लिए पस्थान करेंगे। जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को सीपी राधाकृष्णन शपथ लेंगे।

सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का मोदी कहा जाता
सीपी राधाकृष्णन 18 फरवरी यानि कल 11:30 बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में राज्यपाल की शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह शपथ दिलाएंगे।बता दें कि सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का मोदी कहा जाता है। सीपी राधाकृष्णन ने 16 साल की उम्र मे ही आरएसएस का दामन थाम लिया था। वह तमिलनाडु में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने अपने बलबूते तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत बनाया। उनकी बदौलत ही भाजपा तमिलनाडु में जगह बना पाई। सीपी राधाकृष्णन साउथ से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT