logo

जामताड़ा : हरिमोहन मिश्रा बने नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

conhress.jpg

जामताड़ा:
झारखंड कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Congress Committee) के नए अध्यक्षों की सूची रविवार देर रात जारी की गई। जिसमें झारखंड के सभी 24 जिले के नए जिला अध्यक्ष का नाम साझा किया गया। इसी कड़ी में जामताड़ा जिला का नया कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा (Harimohan Mishra) निर्वाचित हुए हैं। हरिमोहन मिश्रा को बधाई देने के लिए सोमवार को उनके आवासीय कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थको पहुंचे। उन्होंने फूल मालाओं से लादकर बधाइयां दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई भी खिलाया। बता दें कि हरिमोहन मिश्रा एआईसीसी सदस्य के साथ इंटक के जिला अध्यक्ष भी है। पूरी चुनावी प्रक्रिया APRO भावेश चौधरी की मौजूदगी में जामताड़ा परिसदन भवन में संपन्न हुई थी।


संगठन को देंगे मजबूती
मौके पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने अपने जीत के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि जो भी पार्टी से जुड़े हुए पुराने लोग किसी भी कारण से पार्टी से विमुख हो गए उन्हें सबसे पहले पार्टी की मुख्यधारा में शामिल करना है। संगठन के अंदर जो भी मतभेद हैं उन मतभेदों को दूर करना। सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ एकजुट करके संगठन को मजबूती देते हुए पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कि उन्हें पूरा भरोसा है इसमें कार्यकर्ता पहले की तरह उनका साथ और सहयोग देंगे।