logo

अभाव : NFHS का खुलासा शौचालय सुविधा में देशभर में सबसे पीछे है बिहार..दूसरा नंबर झारखंड का 

SOUCHALAY.jpg

डेस्क:
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के पांचवें राउड से एक हैरान करने वाली बात का खुलासा हुआ है। जहां एक तरफ सरकार ने देश को 2019 में खुले में शौच मुक्त घोषित किया था और इसके लिए बिहार सरकार ने शौचालय निर्माण घर का सम्मान योजना की शुरूआत की थी। वहीं दूसरी तरफ सर्वे-5 में यह खुलासा हुआ है कि बिहार में शौचालय की सुविधा देशभर में सबसे कम है। यहां 62 फीसदी लोगों के पास ही शौचालय है। उसके बाद झारखंड का स्थान है जहां 70 प्रतिशत तथा उड़ीसा में 71 प्रतिशत लोगों के पास शौचालय है। सर्वे के अनुसार 19 प्रतिशत परिवार अभी भी किसी भी शौचालय सुविधा का उपयोग नहीं करते हैं।


हर परिवार को 12,000 की वित्तीय मदद 
बिहार सरकार ने शौचालय निर्माण को घर के सम्मान से जोड़कर स्वच्छ बिहार योजना की शुरुआत की थी। शौचालय निर्माण-घर का सम्मान योजना 27 सितंबर 2016 को शुरू किया गया था। बिहार सरकार की शौचालय निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण इलाके के तकरीबन हर घर में शौचालय बनवाना था। इस योजना के लिए बजट भी बढ़ा दिया गया था। राज्य के हर लाभार्थी परिवार को शौचालय निर्माण के लिए 12,000 की वित्तीय मदद उपलब्ध कराई गई थी । 


एनएफएचएस 5 क्या है 
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -5 (एनएफएचएस) 2019 और 2021 के बीच 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के देश के 707 जिलों के लगभग 6.37 लाख सैंपल घरों में आयोजित किया गया था। बिहार में 35834 घरों में यह सर्वे किया गया है। जिसमें 42483 महिलाएं तथा 4897 पुरुष हैं।