द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन से मदद मांगी है। निशिकांत दुबे ने लखराज की रजिस्ट्री होनी मांग की है। उन्होंने कहा है कि देवघर का भट्टर धर्मशाला जो सरकारी संपत्ति है। उसे बेचने के लिए आमरण अनशन भू माफिया कर रहा है। लेकिन देवघर डीसी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उक्त बातें उन्हें ट्वीट के माध्यम से कही है। उन्होंने यह भी लिखा है कि यह कैसा शासन है। यह 5 करोड़ मंदिर ट्रस्ट का है। जिसके अध्यक्ष आप( हेमंत सोरेन) हैं। इसकी जॉंच CAG से कराई जाए। बता दें कि उन्होंने अपनी ट्वीट पर झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पार्षद की चिट्ठी भी लगाई है। बिहार धार्मिक न्यास अधिनियम 1950-51 की धारा 44 के अनुसार किसी भी धार्मिक न्यास के ट्रस्टी के द्वारा बोर्ड की अनुमति के पूर्व ब्यास धारित अचल संपत्ति की बिक्री अथवा तीन वर्षों से अधिक अवधि के लिए लीज करना अवैध होगा।
लखराज की रजिस्ट्री होनी चाहिए,लेकिन @HemantSorenJMM जी देवघर का भट्टर धर्मशाला जो सरकारी सम्पत्ति है,उसे बेचने के लिए आमरण अनशन भू माफिया कर रहा है लेकिन @DCDeoghar कोई कार्रवाई नहीं कर रहे?यह कैसा शासन है,यह 5 करोड़ मंदिर ट्रस्ट का है,जिसके अध्यक्ष आप हैं,इसकी जॉंच CAG से करिए pic.twitter.com/yEvDpZ7gab
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 20, 2023
