द फॉलोअप डेस्क
राजधानी के लालपुर-कोकर रोड में अब सड़क पर नॉनवेज नहीं बिकेंगे। बेचने वालों पर मंगलवार यानी 11 अप्रैल से कार्रवाई होगी। दरअसल लालपुर स्थित डिस्टलरी वेंडर मार्केट में 74 दुकानदारों को जगह उपलब्ध कराई दी गई है। नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों को सोमवार यानी 10 अप्रैल तक शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद लालपुर-कोकर मार्ग पर डिस्टलरी पुल के आसपास नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ रांची नगर निगम कार्रवाई करेगा। निगम की ओर से चेतावनी दी गई है कि निर्देश नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ उनका सामान भी जब्त किया जाएगा।

जाम से काफी हद तक मिलेगी
पुल के पास लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए ही नगर निगम की ओर से दुकानदारों से कहा गया है कि वे मार्केट में दुकान लगाएं। निगम का कहना है कि लालपुर कोकर मार्ग पर मटन, चिकन और मछली विक्रेताओं को दुकानें आवंटित की गई है अगर उन्होंने 10 अप्रैल तक दुकान नहीं लगाई तो 11 अप्रैल से मार्केट के बाहर फुटपाथ पर दुकानों को लगने नहीं दिया जाएगा। वहीं, कई नॉनवेज दुकानदारों का कहना है कि सभी को दुकानें नहीं मिली हैं। ऐसे में मार्केट में दुकान वे कैसे लगाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT