logo

चतरा : कुख्यात अपराधी मनोज पासवान चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 दर्जन से अधिक हत्याओं में था संलिप्त 

CHTRA.jpg

चतराः
कुख्यात अपराधी मनोज पासवान उर्फ कैलू पासवान पुलिस के ह्त्थे चढ़ गया है। कैलू को दिल्ली से पकड़ा गया है। हाल के महीनों में  कैलू पासवन लगातार चतरा जिला के हंटरगंज क्षेत्र के अतिरिक्त बिहार राज्य में भी हत्या, डकैती, लूट जैसे संगीन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ घटनाओं को अंजाम दिया था। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान करते हुए दिल्ली से इस दल के मुख्य सरगना कैलू पासवान ट्रेस किया गया।


हत्या के बाद बन गया लीडर 
मनोज पासवान द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र में आमीन जंगल में लूट एवं  जयशंकर स्टोन क्रशर में डकैती की घटना को अपने गिरोह के साथ अंजाम दिया था। इन घटनाओं में शामिल कुछ अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मनोज पासवान ने दो दर्जन से अधिक हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। मनोज पासवान पर बिहार पुलिस के द्वारा ईनाम भी घोषित है। वर्ष 2019 में हत्या की घटना को अंजाम देकर यह अपने गिरोह का लीडर बन गया था । उसके बाद प्राईवेट पशु डॉक्टर संजय पासवान की सुपारी लेकर हत्या कर दी। 


ये सामान बरामद 
गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 देशी पिस्तौल, 12 चक्र गोली,  02 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, मोबाइल, सिम और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस ने अब तक इस सरगना के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।