रांची:
देशभर में ठगी की वारदातों में झारखंड का नाम सबसे पहले आता है। साइबर अपराधी ठगी करने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी सरकारी नौकरी के विज्ञापन के नाम पर तो कभी ऑनलाइन शॉपिंग और लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। अब साइबर अपराधी एक और नए तरीके के साथ सामने आए हैं। पिछले कुछ महीनों से रांची में न्यूड फोटो और वीडियो के जरिए ठगी का धंधा जोरों पर है। न्यूड फोटो और वीडियो के जरिए साइबर अपराधी लोगों को ब्लैकमेल कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला अरगोड़ा इलाके का है। यहां गंदी तस्वीरें और वीडियो भेज कर एक युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है।परेशान युवक ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। युवक का नाम विशाल है।

विज्ञापन देखने के दौरान हुआ टच
विशाल में दर्ज FIR में बताया है कि वह एक दिन अपने मोबाइल पर एक विज्ञापन देख रहा था। इसी दौरान एक विज्ञापन में टच करने के बाद उनके मोबाइल में अपने आप चार ऐप डाउनलोड हो गए। उसी एप के माध्यम से साइबर अपराधियों ने विशाल का मोबाइल हैक कर लिया। हैक करते ही विशाल के मोबाइल का सारा डाटा साइबर अपराधी ने हासिल कर लिया। कुछ ही देर बाद कुछ अनजान नंबर से कॉल आने लगे। कॉल आने वालों ने कहा कि आपने लोन एप के माध्यम से पैसे लिए हैं। उसे जल्द से जल्द चुका दें। विशाल से साइबर अपराधी पैसे का डिमांड कर रहे हैं। इंकार करने पर उनके तस्वीरें को एडिट कर उसका न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। जिसके बाद विशाल थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

4 दिन तक बंद रखा फोन
विशाल के अनुसार उन्होंने जो भी आप गलती से डाउनलोड किए थे। उन्हें तुरंत डिलीट भी कर दिया था। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने आने लगी। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से कॉल करके भी विशाल को परेशान किया जाने लगा। अपराधियों की करतूत से परेशान होकर विशाल ने अपना मोबाइल 4 दिनों तक बंद कर दिया। उन्होंने जब अपना मोबाइल ऑन किया। उसके बाद फिर से व्हाट्सएप पर कॉल आने लगे। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके सबसे अच्छी बात यह है कि विशाल साइबर अपराधियों से डरे नहीं। उन्होंने किसी पैसे का भुगतान नहीं किया।