logo

खुशखबरी : अब रांची में फ्लाइट में बैठेंगे और सीधा GOA उतरेंगे, टिकट सिर्फ 5,412 रुपये

ुदो.jpg

रांची :

हर भारतीय एक ना एक बार गोवा जरूर जाना चाहता है। खासकर झारखंड बिहार के लोग तो गोवा घूमने के लिए उत्सुक रहते हैं। गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। दो जिले ही है इसमें। यह काफी विकसित राज्य है। सैकड़ों बीच हैं, झील हैं, टॉप क्लास का बार, क्रूज यात्रा, आलीशान होटल जैसी चीजें भरी हुई हैं। इसलिए यह छोटा राज्य सबको अपनी ओर खींचता है। अब रांची वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। गोवा जाना काफी सस्ता हो गया है। अब रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने वाली है। 26 मार्च से रांची से गोवा के बीच इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। काफी लम्बे समय से रांची और गोवा फ्लाइट की मांग की जा रही थी।

कितना होगा टिकट का दाम

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18 :45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21 :10 बजे पहुंचेगी। रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,412 रुपये है। वहीं गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,755 रुपये है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT