logo

गोड्डा : प्रो. रजनी मुर्मू के खिलाफ दूसरे प्रोफेसरों ने की अभद्र टिप्पणी, सोहराय से जुड़ा है पूरा मामला

bc575f14-e9c5-495e-9497-7fec15b049af.jpg

गोड्डाः 
गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मुर्मू का मामला दिन प्रतिदिन नया रूप लेता जा रहा है। अब तक रजनी मुर्मू के खिलाफ सिर्फ विद्यार्थी ही अनाप-शनाप बाते कर रहे थे लेकिन अब एसपी कॉलेज दुमका के प्रोफेसर निर्मल मुर्मू भी रजनी मुर्मू के खिलाफ बातें लिख रहे हैं। उन्होंने भी फेसबुक पर पोस्ट लिखा है, जिसके बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बारे में प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने बताया कि सोरहाय के दौरान उन्होंने लड़कों द्वारा की जाने वाली अश्लील हरकतों को लेकर पोस्ट लिखा था, जिसके बाद से उन्हें यह विरोध झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी परंपरा के खिलाफ कुछ नहीं कहा है, मैंने तो सिर्फ उन चीजों के बारे में लिखा था जो कहीं न कहीं अश्लील था। 


प्रोफेसर डायन कह रहे 
इस मामले में कॉलेज प्रबंधक ने अभी तक कुछ नहीं कहा है लेकिन, कॉलेज के अन्य प्रोफेसर उनके खिलाफ अभद्र टिपण्णी कर रहे हैं। रजनी मुर्मू कहा कि निर्मल मुर्मू ने उन्हें बदचलन कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर निर्मल मुर्मू ने कई कमेंट में उन्हें डायन तक कह दिया है। जिससे वो काफी आहत हुई हैं। रजनी मुर्मू का कहना है कि लोगों के विरोध से यह साफ हो गया है कि आज भी हमारे समाज मे जब कोई लड़की कोई आवाज उठाती है। समाज मे हो रही कुरीतियों के बारे में बताती है तो समाज उसे गलत ठहराने लगता है।  उन्होंने कहा कि अपने पोस्ट से वो काफी प्रताड़ित हुई हैं, जिसको लेकर आगे वो कानूनी प्रक्रिया भी कर सकती हैं। 


क्या है मामला 
बता दें कि रजनी मुर्मू ने कुछ दिनों पहले सोहराय के नाम पर हो रही अश्लीलता के बारे में एक फेसबुक पोस्ट लिखा था। उन्होने लिखा था- ‘सोहराय इन दिनों अश्लील होता जा रहा हैं। जब से संथाल शहरों में बसने लगे तो यहां भी लोगों ने 1 दिवसीय सोहराय मनाना आरंभ किया। खासकर के सोहराय मनाने की जिम्मेदारी सरकारी कॉलेज में पढने वाले छात्रों ने उठाई। मैंने 2 बार एसपी कॉलेज दुमका का सोहराय अटेंड किया है। जहां मैं देख रही थी कि लड़के शालीनता से नृत्य करने के बजाय लड़कियों के सामने बदतमीजी से ‘सोगोय’ करते हैं। सोगोय  करते-करते लड़कियों के इतने करीब आ जाते हैं कि लड़कियों के लिए नाचना बहुत मुश्किल हो जाता है। सुनने को तो ये भी आता है कि अंधेरा हो जाने के बाद सीनियर लड़के कॉलेज में नई आई लड़कियों को झाड़ियों की तरफ जबरदस्ती खींच कर ले जाते हैं और आयोजक मंडल इन सब बातों को नजरअंदाज कर चलते हैं’।