logo

अब 15 फरवरी तक खुला रहेगा लोक भवन का उद्यान

gulab.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, राँची के उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण हेतु पूर्व निर्धारित तिथि में विस्तार करते हुए इसे 15 फरवरी, 2026 तक खुला रखने का निदेश दिया है। पूर्व में लोक भवन के उद्यान को आठ फरवरी तक ही आम लोगों के दर्शनार्थ खोलने का निर्णय लिया गया था। लेकिन उद्यान के प्रति आम लोगों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए इसे 15 फरवरी तक खुले रखने का निर्णय लिया गया है। उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की भाँति प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जाँचोपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

Tags - Jharkhand Lok Bhawan garden will remain openFebruary 15 earlier on February 8 Governor Santosh Kumar Gangwar