logo

सावधान : झारखंड के इस जिले में बढ़ रही कोरोनावायरस,H3N2 इन्फ्लुएंजा और चिकेन पॉक्स के मरीजों की संख्या 

corona_testing5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में वायरल होने वाली बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कोरोनावायरस H3N2 इन्फ्लुएंजा के साथ-साथ चिकन पॉक्स के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार पूरे जिले में 42 लोगों की कोरोना जांच हुई है। जिसमें से दो पॉजिटिव मिले हैं। वही जिले के 3 बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में आए हैं। बुधवार को जिला सर्विलांस विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। टीम ने वहां प्राभावित लोगों का टेस्ट भी किया है। साथ ही लोगों को झाड़-फूक के चक्कर में न पड़ने और तुरंत डॉक्टरी इलाज कराने की अपील की।


कोरोना के मिले दो पॉजिटिव, टेल्को अस्पताल में चल रहा इलाज

पूरे जिले में 42 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 33 लोगों की आरटीपीसीआर और नौ की रैपिड जांच हुई है। हुरलुंग निवासी 50 वर्षीय महिला व टेल्को का 42 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। दोनों का टेल्को अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पूरे जिले में कोरोना के आठ एक्टिव केस हैं। मालूम हो कि जिले में अभी तक 24 लाख 76 हजार 748 लोगों की जांच की गयी है, जिनमें 71,467 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जबकि 1142 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। वहीं मानगो में 33 साल की महिला में इन्फ्लुएंजा के लक्षण देखे गए हैं। महिला का ब्लर्ड सैंपल लेकर जिला सर्विलांस विभाग ने जांच के लिए भेज दिया है। बता दें कि अब तक इस इन्फ्लुएंजा से जिले में 4 लोग संक्रमित हैं।


इन बातों का रखें खास ख्याल
 नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचे
आंख और नाक को छूने से बचें
खांसते समय मुंह पर और नाक को कवर कर लें
घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का लगाना जरूरी है
प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें
तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें
बॉडी पेन या बुखार होने पर पेरासिटामोल लें

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT