logo

पहल : निजी क्षेत्र में काम कर रही नर्सों के आने वाले हैं अच्छे दिन, होगा वेतन और सेवा शर्तों का निर्धारण

nurse.jpg

रांची: 
झारखंड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग (Jharkhand Health, Medical Education and Family Welfare Department) ने प्राइवेट अस्पतालों की नर्सों के लिए बड़ी पहल की है। राज्य के निजी क्षेत्र के नर्सिंग होम, अस्पतालों में काम कर रहे नर्सों के वेतन और सेवा शर्तों का निर्धारण होगा। इसके लिए भारत सरकार (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) ने भी निर्देश दे रखा है। इस संबंध में राज्य में निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी विभाग के संयुक्त सचिव चंदन कुमार ने दी है।

अपनी आपत्ति,दावा या सुझाव बताने की अपील
संयुक्त सचिव चंदन कुमार ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में काम करने वाली नर्सों के वेतन, सेवा शर्तों के निर्धारण संबंधी संकल्प विभाग (स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, झारखंड) की वेबसाइट www.jharkhand.gov.in/health पर उपलब्ध हैं। निजी क्षेत्र के नर्सिंग होम, अस्पतालों, संबंधित व्यक्तियों से विभाग ने अपील करते कहा है कि वह इस संकल्प का अध्ययन करे। इस पर अपनी आपत्ति,दावा या सुझाव वे 15 दिसंबर 2022 तक विभाग के पास दर्ज करा सकते हैं। विभागीय मेल hlthdept.fdi@gmil.com के जरिए भी भेज सकते हैं।