logo

रांची : छठ पूजा पर पत्नी को घर भेजने के लिए जमा किया था पैसा, ई-रिक्शा में बैठने के नाम पर दिया धक्का, कर ली पॉकेटमारी

520.jpg

रांची :

राजधानी के व्यस्त इलाके में शामिल सहजानंद चौक पर अपराधियों का हौसला बुलंद है। क्योंकि, दिनदहाड़े पत्नी के साथ जा रहे कल्याण कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पॉकेटमारी कर ली गई है। सात हजार रुपए निकाल कर फिल्मी स्टाईल में दूसरे ऑटो में बैठकर भाग निकले। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने अरगोड़ा थाने को लिखित शिकायत की है। जिसमें अपने संबंध में बताते हुए कहा है कि वो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। बहुत मेहनत से पैसा जमा किया था ताकि छठ पूजा में घर जा रही पत्नी को पैसा दे सकूं। इसलिए आपसे आग्रह होगा कि इस मामले में गहनता से जांच करते हुए दोनों पॉकेटमारों को पकड़ने की कृपा करें। दोनों को सामने से देखने पर मैं पहचान सकता हूं।

क्या हुई है घटना

कल्याण कुमार मिश्रा, उम्र- 43 वर्ष, पिता- स्व. ब्रिज कुमार मिश्रा ने बताया कि वे स्थायी रूप से बिहार राज्य के बक्सर जिला का निवासी हूं। रांची में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत हूं। जनता फ्लैट, 3/10, हरमू हाउसिंग क्लोनी, सोना टेंट हाउस के नजदीक किराये के मकान में रहता हूं। आज दिनांक 29.10.2022 को दिन के करीब 11.30 बजे अपनी पत्नी नीतू मिश्रा के साथ सहजानंद चौक पर बिग बाजार चौक जाने के लिए रुका था। कडरू जाने वाली सड़क पर खड़े एक इलेक्ट्रिक टोटो पर पत्नी के साथ बैठने जा रहा था। तभी 2 लड़का आया और धक्का-मुक्की करके वही टोटो पर बैठने की कोशिश करने लगा। इसमें से एक लड़का लाल टीशर्ट पहना था और एक काला शर्ट पहना था। तभी टोटो का ड्राइवर दोनों लड़का को बोला कि मैं नहीं जाऊंगा, यह बुक है। उसी दौरान दूसरा टोटो बहुत तेज गति से आया। जिसमें दोनों बैठकर चले गए। उसके जाने के बाद मैं जिस टोटो पर बैठा था उसका ड्राइवर बताया कि दोनों लड़का लफुआ है और पॉकेटमारी करता है। उसके बाद जब मैंने अपना पॉकेट चेक किया तो पीछे के पॉकेट में रखे 7100 (एक्कतर सौ) रुपये नहीं था। उसके बाद उस टोटो का पीछा करते हुए मैं जब बिग बाजार चौक पहुंचा तो उस टोटो वाले जिसपर दोनों बैठकर भागे थे उन्होंने बताया कि वह दोनों लड़का DAV कपिलदेव स्कूल मैदान के पास ही उतर गया था।