logo

रांची : मकर संक्रांति पर RIMS में मरीजों को मिला इडली-सांभर का नाश्ता, तिलकुट भी परोसा गया

नाश्ता.jpg

रांची:
मकर संक्रांति के मौके पर आज रिम्स में मरीजों को स्पेशल नाश्ता दिया गया। मरीजों को घर की याद न आए इसके लिए डाइट देने वाली एजेंसी ने उसी हिसाब से मेन्यू सेट किया। मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जाना इंटरप्राइजेज को टेंडर के माध्यम से जिम्मेदारी दी गई है। यह एजेंसी त्योहारों और नेशनल फेस्टिवल पर मरीजों को कुछ स्पेशल देने का काम करती है। इसके तहत मकर संक्रांति के मौके पर हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों को नाश्ते में इडली-सांभर, केला-सेब और अंडा के साथ तिलकुट परोसा गया। नाश्ते में तिलकुट मिलने से मरीज और उनके परिजन भी काफी खुश नजर आए। 


मरीजों को न आए घर की याद
किचन मैनेजर फैसल खान ने बताया कि किचन मैनेजर फैजल ने कहा कि अस्पताल में त्योहार के हिसाब से मेन्यू उपलब्ध कराया जाता है। ताकि मरीजों को यह एहसास नहीं हो कि वे अपने घर-परिवार से दूर हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में फिलहाल 1400 मरीज एडमिट है। साथ ही बताया कि उनकी एजेंसी चाहती है कि मरीज और उनके परिजन किसी न किसी परेशानी की वजह से ही घर से बाहर है, जिससे त्योहारों के बारे में उसे पता नहीं चल पाता।