logo

एक ओर राष्ट्रीय सोच वाला NDA है और दूसरी तरफ स्वार्थ पर टिका इंडिया गठबंधन- सुदेश महतो 

S_MAHTO_(2).jpeg

रांची 

आजसू पार्टी अध्यक्ष ने भादुडीह, चांडिल में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एक ओर राष्ट्रीय सोच वाला NDA है और दूसरी तरफ स्वार्थ पर टिका इंडिया गठबंधन। जनता तय करे कि उसे क्या करना है। महतो ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के पास न कोई नीति है और न ही नेता। जेएमएम ने कभी राज्यवासियों के हित में काम नहीं किया। कांग्रेस एवं जेएमएम ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। तुष्टिकरण और वोट की राजनीति ही इंडिया गठबंधन की पहचान है। जबकि एनडीए विकास आधारित राजनीति, स्पष्ट नीति एवं नेतृत्व के साथ चुनाव में है। मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित सभी ग्राम प्रभारियों के साथ आगमी 25 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में एनडीए के पक्ष में जनता का मत हासिल करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। 


संजय सेठ ने क्या कहा 
एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि आजसू और भाजपा की जोड़ी राज्य से 13 फूल और 1 फल दिल्ली भेजने का काम करेगी। ईचागढ़ समेत पूरे लोकसभा क्षेत्रवासियों की समस्याओं की आवाज राष्ट्रीय पटल पर बनूंगा। ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आजसू भाजपा एक साथ पूरी मेहनत और से जुटी है। इसका परिणाम लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें। पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि रांची लोकसभा में एनडीए की जीत तय करने और मोदी जी के 400 पार के नारे को पूरा करने में ईचागढ़ विधानसभा की जनता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। 

मौके पर ये लोग थे उपस्थित 
इस अवसर पर रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, भाजपा ईचागढ़ संयोजक मधु गोराई, सह संयोजक सारथी महतो, भाजपा नेता बंटी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, आजसू महिला कार्यकारी अध्यक्ष अमला मुर्मू, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, केंद्रीय सचिव अशोक साव, सत्यनारायण महतो, सुनील सिंह इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sudesh MahatoAJSUBJPJharkhand News