logo

साहिबगंज : शिक्षक दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर जागरूकता झलकियां

sahibganj_jjjj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर जिले भर के स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाटक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षकों ने भी गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व पर विद्यार्थियों को प्रेरणादायक बातें बताईं।
मदर टेरेसा मेमोरियल कोचिंग सेंटर में भी शिक्षक दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से शिक्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। ‘बच्चों का भविष्य मोबाइल पर रुक गया है’ विषय पर आधारित इस प्रस्तुति में यह बताया गया कि किस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य मोबाइल पर छोड़ चुके हैं। बच्चों ने यह संदेश दिया कि उन्हें मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई और पुस्तकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
इसके अलावा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें सामाजिक घटनाओं को दर्शाया गया। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर बोनी फास्ट, प्रिंसिपल रीना जायसवाल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई।



 

Tags - Latest Jharkhand News Sahibganj news kalicharan munda kali Charan Munda News Sahibganj news updates latest Sahibganj news latest jharkhand News jharkhand news updates jharkhand News updates larest Jharkhand News