logo

रांची : संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का हुआ पठन, DC ने कहा-हमारा संविधान सभी आदर्शों को पूरा करता है 

ranchi3.jpg

रांची:
संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर ATI सभागार में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता (Loyalty and devotion to the Constitution of India) की सामूहिक शपथ ली गई। DC राहुल कुमार (DC Rahul Kumar Sinha) की उपस्थिति में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई ली।

आज का दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को दिलाता है याद 
इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे तथा देश, राज्य, जिले, गांव तथा अपने समाज के हित में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे देश में महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें स्वाधीन भारत दिया। पूरे संविधान को बनाने में जितने भी लोगों ने अपना दायित्व निभाया है उन्होंने भविष्य को दिमाग में संजोकर रखा होगा कि आगे आने वाले भारत में किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। इस दृष्टिकोण से हमारा संविधान सभी आदर्शों को पूरा करता है। आज के दिन भारत के हर नागरिक के पास समता का अधिकार है। सभी के पास मौलिक अधिकार है। संविधान के सभी बिंदुओं का हम सभी को पालन करना चाहिए। 


ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मियों की उपस्थिति में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रणेन्द्र कुमार, निदेशक टीआरआई एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।