logo

गुमला : कुंए में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

gumla_3.jpg

गुमला:
गुमला जिले में मंगलवार सुबह एक महिला का अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शव बोरी में बंद जंगल के पास एक कुंए में मिला है। शव को प्लास्टिक में लपेटकर बेरे में बंद कर उसे फेंका गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने की कोशिश की गई है।