logo

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस पर बैंक सहित कई स्कूलों में भी किया गया पौधारोपण 

PLANTATION.jpeg

रांची 
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने पौधा रोपण किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं द्वारा पर्यावरण दिवस की थीम “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता” के तहत पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची के अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें उप-अंचल प्रमुख शशिकांत और क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार एवं उप-क्षेत्र प्रमुख नीरज कुमार कंधवे का खास योगदान रहा। 


इन स्थानों पर किया गया पौधारोपण 

मौके पर जेवीएम श्यामली शाखा व सर्वशिक्षा अभियान, झारखंड डोरंडा शाखा, बिशप वेस्टकॉट डोरंडा स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय हिनू, रातू शाखा द्वारा लेडी के.सी. रॉय मेमोरियल स्कूल, एमएच नामकुम शाखा, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स, बॉयज स्कूल, नामकुम, मांडर शाखा, वंडरलैंड स्कूल, मोराबादी शाखा, रामकृष्ण मिशन, अरगोड़ा, केंद्रीय विद्यालय, एचईसी, धुर्वा में भी पौधारोपण किया गया।  


कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
कार्यक्रम में सर्व शिक्षा अभियान के जयंत मिश्रा, उप प्रशासक एवं उनकी टीम, मेकॉन के संदीप सिन्हा, उप-अध्यक्ष एसएमसी (सीजीएम मार्केटिंग), जेवीएम श्यामली स्कूल से समरजीत जेना, प्राचार्य, संतोष कुमार झा, वरिष्ठ उप-प्राचार्य, विभूति नाथ झा, उप-प्राचार्य, संजय कुमार, उप प्राचार्य और अन्य शैक्षिक एवं गैर शैक्षक स्टाफ, केंद्रीय विद्यालय हिनू के प्राचार्य चन्दन कुमार चौधरी, बिशप वेस्टकॉट स्कूल के नामांकन प्रभारी एम.डी शहाबुद्दीन,   यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कारोबार संपर्क प्रबंधक रॉबिन लकड़ा, शाखा प्रमुख इशलीन कौर, श्वेता नारायण सिंह,  अभय शंकर, रितेश कुमार, डिंपल रानी, विजयेन्द्र कुमार और अन्य स्टाफ सदस्य शामिल हुए।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - PlantationWorld Environment Day BANKSCHOOL