logo

गिरिडीह : वज्रपात से कठकोको गांव में एक व्यक्ति और एक मवेशी की मौत, 3 लोग अचेत

thunder_strike.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़कुड़ा पंचायत के कठकोको गांव में शुक्रवार की शाम हुए बज्रपात की घटना में एक व्यक्ति और एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग अचेत हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव में कटकोको पंचायत को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पास के एक घर के बरामदे में चले गए। तभी अचानक जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में बरामदे में खटिया पर बैठे चार लोग आ गए और अचेत हो गए। वहीं, बरामदे के पास बैठे एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत उठाया। इनमें से तीन लोगों को थोड़ी देर में होश आ गया, लेकिन 38 वर्षीय रमेश टुडू की हालत गंभीर बनी रही। परिजन उन्हें तत्काल ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। रमेश टुडू के असामयिक निधन से परिजन और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को ऑटो में लेकर वापस घर ले आए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।


 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand Updates Latest Jharkhand News Giridih updates Latest Giridih news Giridih updates in hidi latest jharkhand News hazribagh news jharkhand News Updates jharkhand Upates