logo

रांची में यहां मिल रहा है सिर्फ 25 रुपये किलो प्याज, खरीदने वालों की लग रही कतार

onion.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया है। रांची में भी लोग प्याज के बढ़े कीमत से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रहा प्याज अब 60 से 80 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं बढ़ते प्याज के दाम के लिए रांची वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रांची में कई स्थानों पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज मिल रहा है। लेकिन यहां खरीदारी के लिए एक विशेष शर्त रखी गई है। भारत सरकार के उपक्रम नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन की ओर से यह काम किया गया है। 


शहर के इन इलाकों में मिल रहा
बता दें कि रांची शहर के बिरसा चौक, शहीद चौक अरगोड़ा चौक, कांटाटोली चौक, पिस्का मोड़ समेत कई जगहों पर सरकार 25 रुपए किलो प्याज लोगों को दे रही है। प्याज लेने के लिए लोगों को किसी तरह का कोई डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि एक व्यक्ति 2 किलो प्याज ही खरीद सकता है। वहीं खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N