द फॉलोअप डेस्क
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। इसके तहत हटिया-दुर्ग-हटिया के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 08185/08186 की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। पहले इस ट्रेन का परिचालन 27 जनवरी, 2023 तक होना था। मगर अब यह ट्रेन 31 मार्च तक चलेगी। जाहिर है कि रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। बताते चलें कि इस ट्रेन में 02 एसएलआर, 05 सामान्य, 01 एसी टू और 04 स्लीपर सहित कुल 12 कोच रहेंगे।

यह भी पढ़ें : चाईबासा : समीक्षा बैठक के बाद बोले सीएम हेमंत- सभी योजनाएं ओवरऑल प्रगति पर है, जनता से भी मिले
दो माह में कुल 18-18 ट्रिप लगाएगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 08185 31 जनवरी से 30 मार्च तक (कुल 18 ट्रिप) करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को हटिया से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08186 भी दुर्ग से हटिया के बीच 18 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन 01 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से हटिया के लिए प्रस्थान करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT