logo

प्रशासन की अंदेखी के कारण रांची के आसपास बढ़ रही है अफीम की खेती

अफीम11.jpg

रांची जिले में अफीम की खेती धड़ल्ले से की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी इस मामले में ध्यान नहीं दे रही है, यही कारण है कि रांची के तुपुदाना इलाके में अफीम की फसल पककर तैयार है। प्रशासन के ध्यान नहीं देने के कारण तस्करों का मनोबल बढ़ रहा है। 


इन इलाकों की फसल पककर तैयार है
तुपुदाना ओपी क्षेत्र और रांची खूंटी सीमा पर स्थित 
•    भंडारा
•    चमरी 
•    कच्चा भूत
•    सिलाडोन
•    खूंटी 
•    तैमरा रोड
•    सरजामा
•    जामरी
•    जिलिंगा 
•    पोसेया


एक बार जब अफीम पककर तैयार हो जाती है इसके बाद तस्करों का पूरा ध्यान अफीम की फसल से तरल अफीम निकालने पर होता है। इसके बाद प्रशासन अगर छापेमारी करने पहुंची भी है तो उन्हें केवल सूखे पौधे मिलेंगे। आपको बता दें इससे पहले कुछ जगहों पर पुलिस ने फसल नष्ट किया है. लेकिन ये काफी नहीं है।


ग्रामिणों को पैसे की लालच देकर करवाया जा रहा है अफीम की खेती
अफीम तस्कर रांची के नामकुम, तुपुदाना और रांची-खूंटी सीमावर्ती क्षेत्रों काफी एक्टिव है। इन इलाकों में तस्कर ग्रामिणों को पैसे का लालच देकर अफीम की खेती करवाया जा रहा है । ग्रामिणों को बताया जा रहा है कि इस साल प्रशासन चुनाव में व्यस्थ रहगी इसलिए प्रशासन फसल को नष्ट नहीं करेगी। फसल उगाया जा सकता है और पैसा कमाया जा सकता है।