द फॉलोअप डेस्क
प्रश्नकाल के बाद विपक्ष के विधायक नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री से जवाब दिलाने की मांग स्पीकर से की। स्पीकर ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में जो निर्णय हुआ है उसके हिसाब से काम होगा। इसके बाद भाजपा के विधायक वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। 1932 की भेलो, 60- 40 नाय चलतौ का नारा लगाने लगे। जिस समय यह हंगामा हो रहा था उस समय मुख्यमंत्री सदन में बैठे हुए थे। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लिया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT