logo

रांची : BJP द्वारा ईडी के जरिये विपक्ष के नेताओं को किया जा रहा अपमानित-आभा सिन्हा

abha_sinha1.jpg

रांची:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) की प्रवक्ता आभा सिन्हा (Abha Sinha) ने राज्य में ईडी की कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऐसी संस्था बनती जा रही है जिसके जरिए विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर अपमानित किया जा रहा है और भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा के नेताओं को बचाया जा रहा है। जो देश के लिए हितकर नहीं है। 


भाजपा ईडी के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कर रहा कोशिश
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाहती है। और इसी उद्देश्य से सरकार को गिराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा ईडी के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता इससे डरने वाले नहीं। 
सबसे ज्यादा भष्ट्राचार रघुवर के शासनकाल में हुआ
उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का शासनकाल रघुवर सरकार के समय रहा है।इस बात को भाजपा के नेता स्वयं स्वीकार भी करते हैं। भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी को सर्वप्रथम रघुवर सरकार के कार्यकाल की जांच करनी चाहिए थी।  लेकिन भाजपा के इशारे पर ईडी काम कर रही है। 


जनता देगी जवाब
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी राज्य के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के विधायकों को टारगेट कर महागठबंधन सरकार पर हमला कर रही है।  जिसे राज्य की जनता देख रही है और इसका जवाब आनेवाले चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को देगी।