logo

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी कल आएंगे रांची, CM हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बी_सुदर्शन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर महागठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी कल रांची पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा झामुमो और कांग्रेस के सांसद भी इस मुलाकात में शामिल होंगे।
बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि महागठबंधन की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।


 

Tags - latest jharkhand News B sudarshan reddy in jharkhand B sudarshan reddy news latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News breaking news Jharkhand jharkhand breaking news jharkhand breaking news Updates Latest Congress news Congre