logo

झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेगी हवा; वज्रपात की चेतावनी

vkjvaer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और नमी के कारण राज्य के मौसम में रविवार से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
इसी तरह 6 अप्रैल को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

 

Tags - Jharkhand Rain Forecast April 2026 Jharkhand Weather Update Hailstorm Warning Jharkhand Thunderstorm Alert Jharkhand Cyclonic Circulation India Low Pressure Bay of Bengal Weather Lightning Alert Jharkhand Ranchi Weather Update