logo

संगठन सृजन अभियान : अग्रसेन भवन में गूंजे कांग्रेस के नारे,  पंचायत स्तर तक संगठन को मज़बूत करने का संकल्प

CONG000000000000000000000.jpg

जामताड़ा

जामताड़ा के नारायणपुर स्थित अग्रसेन भवन में आज कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा करने वाला साबित हुआ, जहाँ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा कर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा दी।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा और प्रदेश से रविंद्र सिंह सूर्यकांत शुक्ला केदार पासवान सतीश पॉल शबाना खातून फैयाज केसर मौजूद रहे। जैसे ही नेता मंच पर पहुँचे, तालियों और नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।

प्रदेश प्रभारी के. राजू ने स्पष्ट कहा की “हर पंचायत से 12 पुरुष और 4 महिला कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल करना अनिवार्य है। जब महिलाएँ आगे आती हैं, संगठन मज़बूत होता है। कांग्रेस आने वाले पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिला नेतृत्व को सामने लाएगी।” प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा की “हमारा लक्ष्य है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए। इसके लिए हर कार्यकर्ता को गाँव-गाँव जाकर जनता से जुड़ना होगा और संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।”

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा “झारखंड की जनता ने कांग्रेस पर हमेशा भरोसा किया है। भाजपा सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस जनता की सेवा और विकास की राजनीति करती है। अब समय आ गया है कि हम गाँव-गाँव जाकर भाजपा के झूठ को उजागर करें और कांग्रेस का परचम फिर से लहराएँ।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की देश की मौजूदा स्थिति में केवल कांग्रेस ही वह ताक़त है, जो लोकतंत्र को बचा सकती है। राहुल गांधी ही देश को नई दिशा दे सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर संगठन को मज़बूत करने के लिए जुट जाना चाहिए।”

पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कांग्रेस पार्टी के योगदान को याद दिलाते हुए कहा आज देश में जो कुछ भी उपलब्धियाँ और विकास हम देख रहे हैं, वह कांग्रेस पार्टी की देन है। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और देश के लिए अनगिनत बलिदान दिए। यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि इस ऐतिहासिक योगदान को घर-घर, जन-जन तक पहुँचाएँ और संगठन को और अधिक मज़बूत करें।” जामताड़ा की यह ऐतिहासिक बैठक इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अब पूरी मजबूती के साथ गांव-गांव तक पहुँचने और जनता से सीधा संवाद करने की तैयारी में है। संगठन सृजन अभियान कांग्रेस की आने वाली चुनावी रणनीति की नींव है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News