logo

पाकुड़ : बीएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

aetyb.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में प्रोजेक्ट परख 2.0 तैयारी उड़ान के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारी हेतु बीएड के प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन रविन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, एडीपीओ पीयूष कुमार, बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षुओं से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट 2026 की बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ को राज्य में अव्वल लाने के लिए बेहतर शिक्षा देने का अनुरोध किया। शिक्षक की भूमिका सबों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चे राष्ट्र के धरोहर व देश के भविष्य हैं। इन्हें संवारना शिक्षकों का काम है। उसे अपना अधिकार के साथ कर्तव्य की भी शिक्षा दे। इसके अलावा बीएड प्रशिक्षुओं का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में टी शर्ट का विमोचन भी किया गया।

 

Tags - Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates pakur News pakur News in hindi latest pakur News pakur Updates pakur updates latest Pakur News pakur news in hindi