logo

विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर हमारे सांसद जनता की आवाज़ बनेंगे- सुदेश महतो 

AJSU20.jpeg

रांची/ गिरिडीह
आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा में आयोजित आभार यात्रा के दौरान कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर हमारे सांसद मुखरता के साथ जनता की आवाज़ बनेंगे। सुदेश ने कहा, राज्य की उन्नति के प्रति हमारी सोच और हमारा ध्येय व्यापक है। हमारा हर एजेंडा राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पित है। लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी लोगों के प्रति हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। सुदूर गांवों में बसने वाले ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इससे लोकतंत्र को बल मिला है।शहर हो या गांव हमें सभी जगह के मतदाताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उनकी सेवा और क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व। हम इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा की जनता का लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में दिए जनादेश के लिए आभार प्रकट किया। 

लोगों को सकारात्मक धारा से जोड़ने की कोशिश 

महतो ने आगे कहा, हमारी कोशिश लोगों को सकारात्मक धारा से जोड़ने की है। राज्य को विकास के हर मापदंड पर आगे ले जाने की हमारी तैयारी है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम काम करेंगे। इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि बिनोद बाबू की हमेशा से यही सोच रही थी कि विकास की किरण जब तक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती है, तब तक इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी और इस लड़ाई को लड़ने के लिए आजसू पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं पर है। युवा शक्ति के साथ मिलकर हम आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे। 


मौके पर ये लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शहबादी, महासचिव यशोदा देवी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, सचिव संतोष महतो, अलाउद्दीन अंसारी, टिकैत महतो, जयलाल महतो, बिगन महतो, सुरेश महतो, लखन महतो, संजय साहू, कम्पू यादव, छक्कन महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


 

Tags - Sudesh MahatoAJSUdisplacemenJharkhand News