logo

14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर पलामू DC ने दिए जरूरी निर्देश

14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर पलामू DC ने दिए जरूरी निर्देश

पलामू:

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शनिवार को पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में अहम बैठक की। मेदिनीनगर में कुल 8 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों में कदाचार मुक्त परीक्षा हो यह सुनिश्चित करने के अलावा इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परीक्षा से जुड़े पदाधिकारियों, गश्ती दल सह जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। 

उपायुक्त ने सावधानी बरतने का निर्देश दिया
गौरतलब है कि जेपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर को 12 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शुरू होकर परीक्षा शाम के 5 बजे तक चलेगी। उपायुक्त ने यह जानकारी दोहराते हुए निर्देश दिया है कि सभी को जैमर, ओटीपी प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों की सीलिंग और परीक्षार्थियों के बीच आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रश्न पत्र का वितरण जैसे विषयों पर भी सावधानी बरती जाए। 

कदाचार मुक्त माहौल में हो जेपीएससी परीक्षा
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जेपीएससी सिविल सेवा की यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि ना रहे इसका ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की यह परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, हम सभी को इस बात का ध्यान रखना है। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और डीईओ सौरभ ने भी शिरकत की। 
 

Tags - JPSCJPSC ExamJPSC Prelims ExamJPSC Exam UpdateJPSC News14th JPSC Prelims ExamPalamu News