logo

दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पंचायत सचिव कर्मी

जोलमपो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अपनी चिर प्रतीक्षित दो सूत्री मांगों के समर्थन में पलामू जिला पंचायत सचिव संघ के पंचायत सचिव कर्मी गुरूवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य सरकार की वादा खिलाफी तथा कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ पंचायत सचिव आर पार की लड़ाई के मूड में डटे हुए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के प्रथम दिन आयोजित धरने को संघ के संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ तिवारी, सचिव सतीश दुबे, कोषाध्यक्ष पीयूष तिवारी और नंदलाल गुप्ता, विकास  कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, राधेश्याम राम, अनुभा कुमारी, श्वेता सिंह  समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव सरकार की विकासात्मक धारा को धरातल पर उतारने में रात-दिन एक कर और जी-तोड़ मेहनत कर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार पंचायत सचिवों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाते हुए पंचायत सचिव की वाजिब मांगों के प्रति उदासीनता बरत रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पंचायत सचिवों की दो मांगें हैं जिनमें पंचायत सचिवों का मूल ग्रेड पे 2400 रुपये  करने तथाप्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर 25% में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिए जाने समेत  आरक्षित 25% पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान को भरे जाने को लेकर आंदोलन रत हैं।

आयोजित अनिश्चितकालीन धरने में नागेंद्र दुबे, राधेश्याम राम, सूरज देव राम, महेंद्र राम, संतोष कुमार तिवारी, शमीम अंसारी, उमा सिंह, अनिल पासवान, प्रदीप कुमार, श्वेता सिंह, राकेश कुमार, अंजू कुमारी, अखिलेश महतो, महेंद्र राम, नवीन एक्का, जया कुमारी, अनुपम प्रिया, तृप्ति पांडे, चांदनी प्रिया, पूजा कुमारी, अंकित त्रिपाठी, सरोज कुमारी, प्रगति कुमारी, जया कुमारी, उपेंद्र राम, कुसुम लता, उपेन्दर सिंह, विमल, रेणु, प्रियंका, सोनी, ममता, अनुराधा, कंचन, पुष्पा, देवराती सिंह समेत अनेक पंचायत सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम  का संचालन पीयूष तिवारी ने किया।

Tags - Jharkhand News Jharkhand news Jharkhand latest news Jharkhand recent news