logo

दुखद : पलामू में थम गई शास्त्रीय संगीत की गूंज, पंडित राजाराम मिश्र का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

pandit.jpg

पलामू:
संगीत्यज्ञ कलागुरु पंडित राजाराम मिश्र (Pandit Rajaram Mishra) का निधन हो गया। रविवार देर रात बेचौनी की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें नारायण अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें NMCH  रेफर दिया है। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद संगीत जगत में शोक की लहर है।

झारखंड में शास्त्रीय संगीत में बनाई अलग पहचान
पंडित राजाराम मिश्र शास्त्रीय संगीत के गायक थे। शास्त्रीय संगीत में उन्होंने झारखंड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 1985 से आकाशवाणी- दूरदर्शन के बी ग्रेड कलाकार थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े हुए थे। 1993 से देवरानी संगीत महाविद्यालय के अधीक्षक थे। साथ ही प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद के परीक्षक थे। 1993 से उन्होंने देवरानी संगीत महाविद्यालय, डालटनगंज के केंद्र अधीक्षक के पद पर आसीन थे. पंडित मिश्र प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद के परीक्षक थे।


विभिन्न पुरस्कार से नवाजे गये
पंडित राजाराम ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतिष्ठित संगीत समारोह के लिए अनगिनत मंच प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पलामू रत्न, पलामू कला श्री, कला गुरु सम्मान, भास्कर सम्मान, सुर श्री सम्मान, धरोहर सम्मान, संगीत गुरु सम्मान जैसे विभिन्न पुरस्कार से नवाजे गए थे।