रांची:
पंकज मिश्रा के जमानत याचिका पर बुधवार यानि आज PMLA की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले की पंकज मिश्रा की ओर से समय मांगा गया है। इसे लेकर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर को तय किया है। पंकज मिश्रा ने 17 अक्टूबर को इडी के पीएमएलए कोर्ट में जमानत याचिका की अरजी दी थी। अवैध खनन, ट्रांसपोर्टेशन मामले पर पंकज मिश्रा 19 जुलाई से जेल में बंद है। इन पर 100 करोड़ से अधिक का मनी लाउंड्रिंग के जरिये चल अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। इडी की तरफ से इस मामले पर दो हजार पेज की चार्जशीट भी दाखिल किया गया है।
