logo

रांची : पंकज मिश्रा के ब्लड जांच रिपोर्ट का आज होगा रिव्यू, फिर तय होगी आगे की प्रकिया

pankaj_mishra_bimar1.jpg

रांची:
पंकज मिश्रा की सोमवार को अल्ट्रासाउंड जांच की गई। इस बार भी पहले वाली ही गड़बड़ी सामने आई है। हालांकि मंगलवार यानी आज रेडियोलोजी विभाग से रिपोर्ट तैयार कर इलाज कर रहे डॉक्टर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं ब्लड जांच की रिपोर्ट भी मंगलवार यानी आज ही उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उसका रिव्यू करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो यूरोलॉजी के डॉक्टर से भी संपर्क किया जाएगा। पंकज मिश्रा के अभी के स्थिति की बात करें तो ज्यादा समस्या ना देखते हुए डॉक्टर उन्हें दवा पर रख रहे हैं। डॉ मृत्युंजय सरावगी (Dr.Mrityunjay Saraogi) का कहना है कि रिर्पोट आने के बाद आगे इलाज की प्रक्रिया तय की जाएगी। 


फिर ED हुई एक्टिव 
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा के रिम्स में भर्ती होने के बाद से एक बार फिर ED एक्टिव हो गई है। ईडी पंकज मिश्रा की सारी गतिविधियों पर नजर रख रही है। बता दें कि यूरिन में जलन और इन्फेक्शन की समस्या होने के बाद उन्हें शनिवार को रिम्स में भर्ती कराया गया है। इन्फेक्शन कम हो इसके लिए दवाइयां भी दे दी गई है। खून का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। आज उसकी रिपोर्ट आएगी। बता दें कि पंकज मिश्रा का इलाज सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी की देखरेख में चल रहा है। 


कई महीनों तक रिम्स में ही रहा था 
बता दें कि पंकज मिश्रा दवाओं के सेवन का आदि है। जिससे उसमें व्यवहार में बदलाव दिख रहे हैं। दवाइयों का उस पर कितना इफेक्ट पड़ा है इसी की जांच को लेकर उसे सीआईपी भेजा गया था। आपको मालूम हो कि 30 जुलाई से लेकर 4 दिसंबर तक पंकज मिश्रा रिम्स में ही भर्ती था। उसके बाद 4 दिसंबर की शाम उसे सीआरपी शिफ्ट किया गया था।