logo

बड़ी खबर : पंकज मिश्रा ने ED के असिस्टेंट डायरेक्टर देव दत्त झा पर किया केस

ed_court.jpg

रांची:
सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) ने ED के खिलाफ कंप्‍लेन केस दर्ज कराया है। पंकज मिश्रा ने ईडी के सहायक डायरेक्टर देव दत्त झा (Dev Dutt Jha) पर तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ईडी कोर्ट में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। यह केस न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के अदालत में दर्ज कराया गया है। इस मामले को कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है। बता दें कि बरहड़वा टोल केस मामले में 22 जून 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इस मामले में पंकज मिश्रा का कहना है कि ईडी के चार्जशीट (PC) में तथ्यों को चुपाया गया। इस मामले के सुपरविजन में पंकज मिश्रा और मंत्री आलमगीर आलम को निर्दोष पाया गया था और न्यायलय ने उनके खिलाफ संज्ञान नहीं लिया था। इसी को आधार बनाकर पंकज मिश्रा ने यह केस दर्ज कराया है।